51 दिनों तक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रखा, रोज करते थे रेप

न्यूज डेस्क — नोएडा के सेक्टर 135 में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है।यहां 16 साल की एक लड़की को तीन युवकों ने 51 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप करते रहे। वहीं किसी तरह इन हैवानों की चंगुल से भागने में कामयाब हुई  नाबालिग ने अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तां परिजनों को सुनाई।मामूरा इलाके में रहने वाली किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक एक अनजान जगह ले गए थे और उसे वहां बंधक बनाकर रख लिया। किशोरी के पिता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, छोटू और सूरज दोनों उनके घर गए और बेटी

Written By :

admin

Updated

May 10, 2019

न्यूज डेस्क — नोएडा के सेक्टर 135 में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है।यहां 16 साल की एक लड़की को तीन युवकों ने 51 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप करते रहे।

वहीं किसी तरह इन हैवानों की चंगुल से भागने में कामयाब हुई  नाबालिग ने अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तां परिजनों को सुनाई।मामूरा इलाके में रहने वाली किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक एक अनजान जगह ले गए थे और उसे वहां बंधक बनाकर रख लिया।

किशोरी के पिता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, छोटू और सूरज दोनों उनके घर गए और बेटी का विश्वास जीतकर उसे अगवा कर ले गए। यह घटना मार्च के पहले सप्ताह में हुई थी। लड़की के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं और आरोपी लड़कों में छोटू मध्य प्रदेश के छतरपुर और सूरज महोबा का रहने वाला है। 

शिकायत के मुताबिक, ‘अगवा की गई किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था, जहां उसके साथ 2 मार्च से लेकर 22 अप्रैल तक कई बार रेप किया गया। आरोपियों ने भागने की कोशिश पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उनकी गैरमौजूदगी में आदित्य किशोरी के साथ मारपीट करता था, वह नोएडा सेक्टर 135 में रहता है।’ शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि तीसरा आरोपी आदित्य बांदा जिले का रहने वाला है। वहीं 22 अप्रैल को पी़ड़िता किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुई और अपने माता-पिता के पास पहुंची। 

पुलिस ने बताया कि लड़की पढ़ी-लिखी नहीं है और वह बता नहीं पा रही है कि युवकों ने उसे कहां बंधक बनाकर रखा था। हालांकि, वह उन दो लड़कों को पहचानती है जिन्होंने उसके साथ रेप किया। वहीं पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी, एसपी(क्राइम) के पास जाने के बाद एफआईआर दर्ज की गई। फिलहा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द किशोरी का बयान लिया जाएगा।