गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार नजर आएगी नेताजी की ‘आजाद हिंद फौज’

नई दिल्ली–70वें गणतंत्र दिवस की परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज (आईएनए) के सैनिक पहली बार शामिल होंगे। नेताजी की फौज के चार पूर्व सैनिक परेड में हिस्सा लेंगे।  इन सभी की उम्र 90 साल से अधिक है। वहीं, इस बार परेड में असम राइफल की अगुवाई में ‘नारी शक्ति’ की भी झलक दिखेगी। इसके अलावा राजपथ पर एक महिला अफसर बाइक स्टंट भी करती दिखेगी।26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के परेड के मौके पर पहली बार इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) के चार वेटरन भी राजपथ पर नजर आएंगे। आईएनए को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने

Written By :

admin

Updated

January 25, 2019

नई दिल्ली–70वें गणतंत्र दिवस की परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज (आईएनए) के सैनिक पहली बार शामिल होंगे। नेताजी की फौज के चार पूर्व सैनिक परेड में हिस्सा लेंगे। 

इन सभी की उम्र 90 साल से अधिक है। वहीं, इस बार परेड में असम राइफल की अगुवाई में ‘नारी शक्ति’ की भी झलक दिखेगी। इसके अलावा राजपथ पर एक महिला अफसर बाइक स्टंट भी करती दिखेगी।26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के परेड के मौके पर पहली बार इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) के चार वेटरन भी राजपथ पर नजर आएंगे। आईएनए को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने लीड किया था। आजादी के बाद से यह पहला मौका है जब आईएनए के वेटरन परेड में हिस्‍सा ले रहे हैं। आईएनए ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन किसी भी सरकार की ओर से परेड में आईएनए को शामिल होने का सम्‍मान नहीं दिया जा सका था। आईएनए को आजाद हिंद फौज कि नाम से भी जानते हैं।

परेड में आईएनए के वेटरन के अलावा नारी शक्ति का भी प्रदर्शन होगा जिसमें ज्‍यादातर महिलाएं ही शामिल होंगी। परेड में 16 मार्च दल हिस्‍सा ले रहे हैं जिसमें से चार का नेतृत्‍व लेडी ऑफिसर्स करेंगी। वहीं असम राइफल्‍स के मार्च दल में सभी महिलाएं होंगी। इस बार परेड में मार्च करने वाले दलों की संख्या कुछ कम कर दी गई है। परेड के दौरान सेना की ताकत का प्रदर्शन करते हुए एम-777 और के-9 वज्र अल्‍टा लाइट तोपों को भी परेड में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा डीआरडीओ की ओर से तैयार मीडियम रेंज की जमीन से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइल भी शामिल की गई है।