कांग्रेस के बाद सपा की पहली लिस्ट जारी,कौन कहां से लड़ेगा चुनाव देंखे पूरी सूची

लखनऊ — लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा-बसपा के गठबंधन में रालोद के शामिल होने से गठबंधन को और धार मिली है।जबकि कांग्रेस के लिए भी कुछ सीटें छोड़ी गई है। कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने आधा दर्जन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इनमें समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव नाम भी शामिल हैं।इसी के साथ ही सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लडऩे के लेकर लग रहे कयास पर आज विराम लग गया।फिलहाल वह आजमगढ़ से सांसद हैं। दरअसल समाजवादी पार्टी

Written By :

admin

Updated

March 8, 2019

लखनऊ — लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सपा-बसपा के गठबंधन में रालोद के शामिल होने से गठबंधन को और धार मिली है।जबकि कांग्रेस के लिए भी कुछ सीटें छोड़ी गई है।

कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने आधा दर्जन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इनमें समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव नाम भी शामिल हैं।इसी के साथ ही सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लडऩे के लेकर लग रहे कयास पर आज विराम लग गया।फिलहाल वह आजमगढ़ से सांसद हैं।

दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने आज पार्टी के छह प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। इस पहली सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम तो है, लेकिन पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम नहीं है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, राहुल अमेठी तो सोनिया रायबरेली से ही लड़ेंगी चुनाव

देखें सूची…

मुलायम सिंह यादव- मैनपुरी लोकसभा सीट

धर्मेंद्र यादव- बदायूं लोकसभा सीट

अक्षय यादव- फिरोजाबाद लोकसभा सीट

कमलेश कठेरिया- इटावा लोकसभा सीट

भाईलाल कौल- राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट

शब्बीर बाल्मीकि- बहराइच लोकसभा सीट