लखनऊःचांसलर क्लब में हर्ष फायरिंग करने वाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

लखनऊ–एसएसपी लखनऊ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में थाना आशियाना पुलिस द्वारा क्लब में हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त मुकेश सिंह को चांसलर क्लब से धर दबोचा गया। दरअसल थाना आशियाना क्षेत्र में बने चांसलर क्लब के मालिक द्वारा थाना आशियाना पुलिस को सूचना दी गई कि क्लब में किसी व्यक्ति के द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना आशियाना पुलिस द्वारा मौके से मुकेश सिंह पुत्र राजवंशी सिंह निवासी टीचर्स कॉलोनी खलीलाबाद थाना खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर को एक अदद रिवाल्वर फैक्ट्री मेड मय 05 अदद खोखा कारतूस के

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 5, 2019

लखनऊ–एसएसपी लखनऊ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में थाना आशियाना पुलिस द्वारा क्लब में हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त मुकेश सिंह को चांसलर क्लब से धर दबोचा गया।

दरअसल थाना आशियाना क्षेत्र में बने चांसलर क्लब के मालिक द्वारा थाना आशियाना पुलिस को सूचना दी गई कि क्लब में किसी व्यक्ति के द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना आशियाना पुलिस द्वारा मौके से मुकेश सिंह पुत्र राजवंशी सिंह निवासी टीचर्स कॉलोनी खलीलाबाद थाना खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर को एक अदद रिवाल्वर फैक्ट्री मेड मय 05 अदद खोखा कारतूस के साथ चांसलर क्लब से धर दबोचा गया।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह शस्त्र उसके मित्र मृत्युंजय राय पुत्र बालेंदुधर राय निवासी साकिन बाहिलपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर का है। जिस पर अभियुक्त व लाइसेंसी धारक के विरुद्ध मु0अ0स0:- 794/20 19 धारा 336 भादवि व धारा 27/29/30 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।