दिल्ली: करोलबाग की फैक्ट्री में आग, 4 की मौत

नई दिल्ली–सेंट्रल दिल्ली के करोलबाग में एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें झुलसकर 4 लोगों की मौत की खबर है। आग की चपेट में आने से एक शख्स घायल बताया जा रहा है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि बीडनपुरा इलाके की इस फैक्ट्री में दोपहर करीब 12 बजकर 23 मिनट पर आग लग गई।  अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और 12 बजकर 50 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन 4 लोगों को बचाया नहीं जा सका। आग की लपटों

Written By :

admin

Updated

November 19, 2018

नई दिल्ली–सेंट्रल दिल्ली के करोलबाग में एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें झुलसकर 4 लोगों की मौत की खबर है। आग की चपेट में आने से एक शख्स घायल बताया जा रहा है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि बीडनपुरा इलाके की इस फैक्ट्री में दोपहर करीब 12 बजकर 23 मिनट पर आग लग गई। 

अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और 12 बजकर 50 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन 4 लोगों को बचाया नहीं जा सका। आग की लपटों में फंसकर दम तोड़ने वालों में 2 पुरुष और दो महिलाएं हैं। उनकी पहचान बगन प्रसाद(55), आरएम नरेश(40), आरती(20) और आशा(40) के रूप में हुई है।