जंगल में लगी आग, लगभग 3 किलोमीटर इलाके को लिया अपनी चपेट में

फर्रुखाबाद– जनपद के थाना क्षेत्र मऊ दरबाजा रमन्ना गुलजार बाग़ के जंगलो में दोपहर जंगल से निकली बिजली की तारो में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। हवा तेज होने के चलते जगल में आग लगातार फ़ैल रही है। जंगल में तक़रीबन 3 किलोमीटर के इलाके को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है और आग जंगल से होती हुई किसानो के खड़े गेहू की फसल तक पहुच जाने के आसार नजर आ रहे है। वही जंगल में आग की सूचना पर अग्निशामक की गाड़िया मौके पर पहुंच गयी है और किसानो के खेतो के किनारे की आग

Written By :

admin

Updated

April 21, 2018

फर्रुखाबाद– जनपद के थाना क्षेत्र मऊ दरबाजा रमन्ना गुलजार बाग़ के जंगलो में दोपहर जंगल से निकली बिजली की तारो में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी।

हवा तेज होने के चलते जगल में आग लगातार फ़ैल रही है। जंगल में तक़रीबन 3 किलोमीटर के इलाके को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है और आग जंगल से होती हुई किसानो के खड़े गेहू की फसल तक पहुच जाने के आसार नजर आ रहे है। वही जंगल में आग की सूचना पर अग्निशामक की गाड़िया मौके पर पहुंच गयी है और किसानो के खेतो के किनारे की आग को बुझाने में लगी है। दूसरी तरफ जंगल में आग लगातार जल रही है और अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )