बॉलीवुड से आई बुरी खबरः मशहूर फिल्ममेकर की पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या…

बॉलीवुड से हाल ही में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी अस्मिता और बेटी श्रृष्ठी गुप्ता ने आत्मदाह कर लिया है।

Written By :

SK Sharma

Updated

April 8, 2021

बॉलीवुड से हाल ही में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी अस्मिता और बेटी श्रृष्ठी गुप्ता ने आत्मदाह कर लिया है। दोनों ने अपने घर में ख़ुद को आग लगाकर अपनी जान दी है। इस खबर के बाद से हर कोई बेहद हैरान है और इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहें हैं।

ये भी पढ़ें..इंस्पेक्टर और दरोगा ने किया पुलिस महकमे को शर्मसार, सस्पेंड

पुलिस ने बताया कि मुंबई के अंधेरी में 55 साल की एक महिला ने अपने घर पर बेटी के साथ आग लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पहचान करने पर मालूम पड़ा की महिला और लड़की फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी हैं।

दोनों ने अपने घर में लगाई आग… 

बता दें कि यह घटना बीते सोमवार की है। जब अस्मिता और श्रृष्ठी ने दोपहर को अपने डी.एन नगर अंधेरी वाले घर में ही ख़ुद को आग लगा ली। जब आस पास के लोगों को इस बात की खबर हुई तो फायरब्रिगेड बुलवाई गई।

Filmmaker Santosh Gupta

जिसके बाद जल्दी से दोनों कूपर हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पत्नी की जान जा चुकी थी। जब्कि बेटी को जो की 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी उसे ऐरोली नेशन बर्न्स सेंटर में रेफर किया गया। वहां उनकी बेटी जिंदगी की जंग और नहीं लड़ पाई और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।

लंबे समय से चल रही बीमार…

रिपोर्ट्स की मानें तो अस्मिता लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं जिससे वह तंग आ चुकी थीं और परेशान होकर उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। वहीं बेटी अपनी मां की परेशानी को नहीं देख पाई और उसने भी मां के साथ अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

ये भी पढ़ें..लखनऊ समेत यूपी के इन शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू, पुलिस की रहेगी पैनी नजर…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)