पचास लाख की चरस दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

बहराइच — पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों व मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग इलाको से दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को पांच किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है । दोनों तस्करों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है ।  मोतीपुर थाना प्रभारी हेमंत गौड ने बताया की मुखबिर ने सूचना दी थी। कि इलाके के कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर रहें हैं । जिसके बाद एक टीम बनाकर अलग अलग स्थानों पर छापेमारी

Written By :

admin

Updated

December 8, 2018

बहराइच — पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों व मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर

अलग इलाको से दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को पांच किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है । दोनों तस्करों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है । 

मोतीपुर थाना प्रभारी हेमंत गौड ने बताया की मुखबिर ने सूचना दी थी। कि इलाके के कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर रहें हैं । जिसके बाद एक टीम बनाकर अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है ।

 गिरफ्तार किये गये तस्करों के पास से अलग अलग पचास लाख कीमत की  दो किलो दो सौ ग्राम व तीन किलो एक सौ पचास ग्राम चरस बरामद हुयी है । इनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर दोनों को जेल भेजा जा रहा है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)