7 साल की उम्र से बाप कर रहा था बेटियों का यौन शौषण, कलयुगी मां भी दे रही थी साथ

लखनऊ — यूपी की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आई है, जहां एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ 15 सालो से यौन शोषण कर रहा था. पिता की बुरी नियत से परेशान छोटी बेटी ने आशा ज्योति केंद्र से मदद की गुहार लगाई. इसके बाद पूरा मामला सामने आया.वहीं  सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्‍य धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है. साथ ही दोनों बहनों को आरोपी पिता के चंगुल से मुक्त करा लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले 15 साल से

Written By :

admin

Updated

August 19, 2019

लखनऊ — यूपी की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आई है, जहां एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ 15 सालो से यौन शोषण कर रहा था.

पिता की बुरी नियत से परेशान छोटी बेटी ने आशा ज्योति केंद्र से मदद की गुहार लगाई. इसके बाद पूरा मामला सामने आया.वहीं  सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्‍य धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है. साथ ही दोनों बहनों को आरोपी पिता के चंगुल से मुक्त करा लिया है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले 15 साल से अपनी बेटियों का शारीरिक शोषण कर रहा था. कई बार उसने बेटियों के साथ दुष्कर्म भी किया. आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी पिता सात साल की उम्र से बड़ी बेटी के साथ अश्लीलत हरकतें कर रहा था. जैसे ही छोटी बेटी बड़ी हुई, आरोपी ने उसके साथ भी अश्लील हरकतें शुरू कर दी थीं.

22 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि सात साल की उम्र से वह पिता के हवस का शिकार बन रही थी. कलयुगी बाप उसकी छोटी बहन का भी यौन शोषण करता था. यहीं नहीं पीड़िता ने बताया कि उसकी मां को पूरे मामले की वर्षों से जानकारी थी. शिकायत करने पर मां लोकलाज का भय दिखाकर खामोश कर देती थी.

जिससे परेशान होकर उसने अपने स्कूल की एक प्रिंसिपल से संपर्क किया और उन्हें पूरी बात बताई. इस पर प्रिंसिपल ने एक कार्यक्रम के माध्यम से आशा ज्योति केंद्र से संपर्क किया और उसे और उसकी छोटी बहन से मुलाकात कराई.

वहीं वहशी पिता की दरिंदगी और खौफ को दरकिनार कर आखिरकार दोनों बहनों ने आवाज उठाई और आशा ज्योति केंद्र से मदद की गुहार लगाई. इसके बाद आशा ज्योति केंद्र ने रविवार देर रात दोनों बहनों को रेस्क्यू किया.

 

आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी की 22 वर्षीय बड़ी बेटी से संपर्क किया गया. काउंसिलिंग करने के बाद युवती ने पिता की करतूत के बारे में जानकारी दी. इसके बाद टीम ने छानबीन करते हुए साक्ष्य जुटाए और रविवार को युवती और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बहन को पिता के चंगुल से मुक्त कराया.फिलहाल पुलिस मामले की कार्यवाई में जुट गई है.