इस एक शक के चलते पिता को उतार दिया मौत के घाट,आरोपी की पत्नी ने किया खुलासा

फर्रुखाबाद– अमलईया मुकेरी गांव में दिन दहाड़े बेटे ने वृद्ध पिता को खुरपी से काट कर मार डाला। घटना के बाद आरोपी भाग गया। वृद्ध की हत्या से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अमलईया मुकेरी गांव निवासी वृद्ध बसंतलाल अपने परिवार के साथ मजदूरी पर गेहूं काटने खेत पर गए थे। दोपहर को बसंतलाल खाना खाने घर चले आए। खाना खाकर बैठक में तख्त पर सो रहे थे तभी पुत्र रामपाल ने फुकनी से उनके सिर पर प्रहार किया। इस पर वह चीख पडे। इसी बीच पुत्र ने

Written By :

admin

Updated

April 17, 2018

फर्रुखाबाद– अमलईया मुकेरी गांव में दिन दहाड़े बेटे ने वृद्ध पिता को खुरपी से काट कर मार डाला। घटना के बाद आरोपी भाग गया। वृद्ध की हत्या से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अमलईया मुकेरी गांव निवासी वृद्ध बसंतलाल अपने परिवार के साथ मजदूरी पर गेहूं काटने खेत पर गए थे। दोपहर को बसंतलाल खाना खाने घर चले आए। खाना खाकर बैठक में तख्त पर सो रहे थे तभी पुत्र रामपाल ने फुकनी से उनके सिर पर प्रहार किया। इस पर वह चीख पडे। इसी बीच पुत्र ने पास में पड़ी खुरपी से पिता को काट डाला। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की हत्या करने के बाद पुत्र भाग गया। दिन दहाड़े वृद्ध की हत्या पर आसपास के लोगो की भीड़ लग गई । 

घटना के बाद मृतक की पत्नी गुड्डी जब घर पहुंची तो उन्होंने बिस्तर पर वृद्ध का शव पड़ा हुआ देखा। देखते ही चीख-पुकार मच गई।आरोपी रामपाल की पत्नी उर्मिला भी मौके पर आ गई और उसने इस घटना का खुलासा किया।उसने बताया कि जब से इसने साथ विवाह हुआ है तभी से वह पिता पर शक किया करते थे उसी के चलते आये दिन मेरे साथ मारपीट किया करते थे।पुलिस को आरोपी की पत्नी ने मौत के घाट उतारने के सभी कारणों को बता दिया।उर्मिला ने  बताया कि पति को शक था कि उसके पिता और पत्नी में नाजायज संबंध है।जिनके चलते वह मौके की तलाश में बने रहते थे।जिस कारण उनको किसी न किसी काम मे ब्यस्त रखती थी।फिर भी उनके सनकी दिमाग से यह बात नही निकल पा रही थी।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )