बाड़े की रखवाली कर रहे पिता पुत्र पर बदमाशों का हमला,बेटे की मौत,पिता घायल

बहराइच– पयागपुर इलाके में अपने बाड़े की रखवाली कर रहे राजेंद्र नाम के दलित पर मंगलवार भोर में बदमाशों ने हमला कर दिया पिता की चीख सुनकर बचाने दौड़े उसके पुत्र को भी बदमाशो ने गोली मार दी जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी वही घायल पिता का इलाज चल रहा है । इलाके में घटी इस घटना के बाद से लोग दहशत में है ,पुलिस ने मुक़दमा दर्ज करते हुए कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । पयागपुर थाना क्षेत्र के भींगरी ग्राम के पासीपुरवा मजरे के रहने वाले राजेंद्र ने ग्राम

Written By :

admin

Updated

November 21, 2017

बहराइच– पयागपुर इलाके में अपने बाड़े की रखवाली कर रहे राजेंद्र नाम के दलित पर मंगलवार भोर में बदमाशों ने हमला कर दिया पिता की चीख सुनकर बचाने दौड़े उसके पुत्र को भी बदमाशो ने गोली मार दी जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी वही घायल पिता का इलाज चल रहा है ।

इलाके में घटी इस घटना के बाद से लोग दहशत में है ,पुलिस ने मुक़दमा दर्ज करते हुए कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । पयागपुर थाना क्षेत्र के भींगरी ग्राम के पासीपुरवा मजरे के रहने वाले राजेंद्र ने ग्राम के बाहर एक जानवरो का बाड़ा बना रक्खा है ।

कल रात वो अपने पुत्र के साथ उसकी रखवाली कर रहा था तभी भोर में उसे कुछ आवाजे सुनायी दी जब वो उठा तो सामने पांच हथियार बंद लोगो को देखकर सहम गया । जिसके बाद बदमाशो ने उसकी पिटायी करनी शुरू दी ,पिता की चीख पुकार सुनकर थोड़ी दूर पर सो रहा राजेंद्र का 17 साल का पुत्र बंटी वहाँ पहुंचा और बदमाशो से अपने पिता को छोड़ने के लिये भीड़ गया जिसके बाद उन्होंने उसे गोली मार दी । 

घायल राजेंद्र ने इसकी सूचना ग्राम वालो को दी जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बंटी को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत गयी । पिता राजेन्द्र का इलाज चल रहा है ।थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है । कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । 

 रिपोर्ट- अनुराग पाठक,बहराइच