मालिनी अवस्थी ने लगाई स्वरा भास्कर की क्लास !

मुंबई–अपने लोकगीतों से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाली मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी इन दिनों बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर पर खासी भड़की हुई हैं, वजह है स्वरा भास्कर का एक ट्वीट।  मालिनी अवस्थी ने स्वरा के लिए ट्विटर पर लिखा है कि देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने के लिए एजेंडा मत चलाओ और ना ही देश के टुकड़े करने की कोशिश करो, यह भारत देश है, जहां हर देशवासी का समान अधिकार है। मालिनी के इस ट्वीट को उनके समर्थकों का काफी सपोर्ट मिला है और इसी वजह से इस ट्वीट को 5 हजार से ज्यादा

Written By :

admin

Updated

April 22, 2019

मुंबई–अपने लोकगीतों से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाली मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी इन दिनों बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर पर खासी भड़की हुई हैं, वजह है स्वरा भास्कर का एक ट्वीट। 

मालिनी अवस्थी ने स्वरा के लिए ट्विटर पर लिखा है कि देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने के लिए एजेंडा मत चलाओ और ना ही देश के टुकड़े करने की कोशिश करो, यह भारत देश है, जहां हर देशवासी का समान अधिकार है। मालिनी के इस ट्वीट को उनके समर्थकों का काफी सपोर्ट मिला है और इसी वजह से इस ट्वीट को 5 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया है और खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 17 हजार लाइक मिले हैं। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर हाल ही में बिहार के बेगूसराय में लेफ्ट प्रत्याशी कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने गई थीं, जहां उन्होंने देश के ताजा हालात पर चिंता व्यक्त की थी।