मथुरा में फर्जी CBI अफसर गिरफ्तार,प्लास्टिक की पिस्तौल बरामद

मथुरा — वृंदावन पुलिस ने एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया.पकड़े गए फर्जी सीबीआई अधिकारी के कब्जे से एक नकली प्लास्टिक पिस्तौल, फर्जी आईडी कार्ड के साथ फर्जी सीबीआई की जैकेट भी बरमद हुई है जिसमें सीबीआई का मोनोग्राम लगा हुआ था. मिली जानकारी के मुताबकि मथुरा के थाना वृंदावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जयपुर मंदिर के समीप से फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया.फर्जी अधिकारी लोगों से मोटी रकम हड़पता था.पकड़ा गया आरोपी लोगों से कहता था कि वह जवाहर बाग कांड की विवेचना पर मथुरा आया हुआ है.पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम

Written By :

SK Sharma

Updated

December 23, 2019

मथुरा — वृंदावन पुलिस ने एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया.पकड़े गए फर्जी सीबीआई अधिकारी के कब्जे से एक नकली प्लास्टिक पिस्तौल, फर्जी आईडी कार्ड के साथ फर्जी सीबीआई की जैकेट भी बरमद हुई है जिसमें सीबीआई का मोनोग्राम लगा हुआ था.

मिली जानकारी के मुताबकि मथुरा के थाना वृंदावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जयपुर मंदिर के समीप से फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया.फर्जी अधिकारी लोगों से मोटी रकम हड़पता था.पकड़ा गया आरोपी लोगों से कहता था कि वह जवाहर बाग कांड की विवेचना पर मथुरा आया हुआ है.पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम कृष्णकांत राघव उर्फ केके राघव बताया.फिलहाल पकड़े गए फर्जी सीबीआई अधिकारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

वहीं सीओ सदर का कहना है कि वृंदावन पुलिस ने फर्जी सीबीआई का अधिकारी बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने युवक को ठगी करते वक्त जयपुर मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया.