विजय रूपाणी मंत्रिमंडल के चेहरे

न्यूज डेस्क-गुजरात के सीएम के तौर पर विजय रूपाणी ने मंगलवार को शपथ ग्रहण किया. गवर्नर ओपी कोहली ने उन्हें गुजराती भाषा में शपथ दिलाई. 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में बीजेपी को 99 सीटें मिली जबकि कांग्रेस गठबंधन को 80 सीटें मिलीं. एक निर्दलीय विधायक के बीजेपी में शामिल होने की वजह से बीजेपी के सीटों की संख्या 100 है.गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. सीएम

Written By :

admin

Updated

December 26, 2017

न्यूज डेस्क-गुजरात के सीएम के तौर पर विजय रूपाणी ने मंगलवार को शपथ ग्रहण किया. गवर्नर ओपी कोहली ने उन्हें गुजराती भाषा में शपथ दिलाई.

182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में बीजेपी को 99 सीटें मिली जबकि कांग्रेस गठबंधन को 80 सीटें मिलीं. एक निर्दलीय विधायक के बीजेपी में शामिल होने की वजह से बीजेपी के सीटों की संख्या 100 है.गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. सीएम विजय रूपाणी के साथ इन मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की.

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले-

– विजय रूपाणी (मुख्यमंत्री)

– नितिन पटेल (उपमुख्यमंत्री)

– आसरी फलदू (कैबिनेट मंत्री)

– भूपेंद्रसिंह चुडासमा (कैबिनेट मंत्री)

– सौरभ पटेल (कैबिनेट मंत्री)

– कौशिक पटेल (कैबिनेट मंत्री)

– गणपत वसावा (कैबिनेट मंत्री)

– जयेश राधड़िया (कैबिनेट मंत्री)

– दिलीप ठाकोर (कैबिनेट मंत्री)

– प्रदीप सिंह जडेजा (कैबिनेट मंत्री)

– ईश्वर परमार (कैबिनेट मंत्री)

 

राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले-

– परबत पटेल (राज्यमंत्री)

– पुरुषोत्तम सोलंकी (राज्यमंत्री)

– बच्चूभाई खाबड़ (राज्यमंत्री)

– जगद्रथ सिंह परमार (राज्यमंत्री)

– ईश्वरसिंह पटेल (राज्यमंत्री)

– वासनभाई आहिर (राज्यमंत्री)

– विभावरी दवे (राज्यमंत्री)

– रमण पाटकर (राज्यमंत्री)

– किशोभाई कुमार कानानी (राज्यमंत्री)