सुरक्षा में चूक,ताजमहल के अंदर विदेशी बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके,वीडियो वायरल

आगरा —  पिछले कुछ अर्से से वैश्विक धरोहर ताजमहल खासा चर्चाओं में है। कभी ताज महल पर ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आता है तो कभी परिसर की सुरक्षा में सेंध लगती है। लेकिन हर मामले पर सुरक्षा में मौजूद एजेंसियां चुप्पी साधे रहती हैं।  इसी कड़ी में बुधवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं की धज्जिया उड़ाते हुए विदेशी बालाओं ने ताजमहल के अंदर जमकर ठुमके लगाए। दरअसल विदेशी बालाओं के ताजमहल में ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वी़डियों में साफ दिख रहा है कि नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। वीडियों में

Written By :

admin

Updated

March 6, 2019

आगरा —  पिछले कुछ अर्से से वैश्विक धरोहर ताजमहल खासा चर्चाओं में है। कभी ताज महल पर ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आता है तो कभी परिसर की सुरक्षा में सेंध लगती है।

लेकिन हर मामले पर सुरक्षा में मौजूद एजेंसियां चुप्पी साधे रहती हैं।  इसी कड़ी में बुधवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं की धज्जिया उड़ाते हुए विदेशी बालाओं ने ताजमहल के अंदर जमकर ठुमके लगाए।

दरअसल विदेशी बालाओं के ताजमहल में ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वी़डियों में साफ दिख रहा है कि नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। वीडियों में आज देख सकते है कि विदेशी बालाओं ने ताज के अंदर चमेली फर्श पर मेहमान खाने के सामने डांस करती नजर आ रही है। वहीं ताजमहल के अंदर विदेशी बालाओं के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप गया।हालांकि मामला सामने आने पर सुरक्षा एजेंसियां एएसआई,सीआईएसफ कुछ भी बोलने से बचती नजर आई।