पुरानी रंजिश के चलते दलित की हत्या, इलाके में दहशत

नगला गुमानी में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की जान का दुश्मन बन गया और अपने ही घर मे खींचकर गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

Written By :

SK Sharma

Updated

January 7, 2021

उत्तर प्रदेश के एटा में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार देर रात जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला गुमानी में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की जान का दुश्मन बन गया और अपने ही घर मे खींचकर गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें..574 लड़कियों को ब्लैकमेल कर किया घिनौना काम…

पूरा मामला जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला गुमानी का है,जहां केशपाल जाटव और रामपाल जाटव में 3 बर्ष से एक पुराने मामले को लेकर रंजिश चली आ रही थी। रंजिशन केशपाल जाटव ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर रामपाल जाटव को मारने की योजना बनाई और जैसे ही रामपाल जाटव अपने घर से निकला तो केशपाल ने साथियों की मदद से रामपाल को अपने घर में खींच लिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस…

पहले तो उसकी जमकर पिटाई की उसकी बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रामपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और केशपाल को मय तमंचा कारतूस के अरेस्ट कर लिया जबकि वही साथी भागने में सफल रहे।

इस मामले पुलिस ने केशपाल को मय तमंचा कारतूस के अरेस्ट कर लिया है। वही रामपाल जाटव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें..खुशखबरीः पुलिस कांस्टेबल के 7000 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीख़…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- आर.बी.द्विवेदी, एटा)