एटा जिला कारागार के लिए गौरव का क्षण, मिला ISO प्रमाण पत्र

एटा: उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के जिला कारागार को संस्था द्वारा ISO प्रमाण पत्र दिया गया है। जेल व्यवस्थाओं और एनवायरमेंट को लेकर एटा जेल को ISO से प्रमाणित किया गया है। यह भी पढ़ें:विधवा की पुश्तैनी जमीन पर दबंग भूमाफियाओं ने किया कब्जा उत्तर प्रदेश में जेलों की व्यवस्था को लेकर शासन के प्रतिनिधि और मंत्रिमंडल द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाता रहता है। जेल की व्यवस्थाओं पर कई बार प्रश्न चिन्ह भी लगते हैं। निरीक्षण के दौरान कहीं जेल व्यवस्थाओं को सुधारने की चेतावनी दी जाती है। ऐसे में अगर उत्तर प्रदेश में से ही किसी जेल को

Written By :

Shweta Singh

Updated

June 28, 2020

एटा: उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के जिला कारागार को संस्था द्वारा ISO प्रमाण पत्र दिया गया है। जेल व्यवस्थाओं और एनवायरमेंट को लेकर एटा जेल को ISO से प्रमाणित किया गया है।

यह भी पढ़ें:विधवा की पुश्तैनी जमीन पर दबंग भूमाफियाओं ने किया कब्जा

उत्तर प्रदेश में जेलों की व्यवस्था को लेकर शासन के प्रतिनिधि और मंत्रिमंडल द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाता रहता है। जेल की व्यवस्थाओं पर कई बार प्रश्न चिन्ह भी लगते हैं। निरीक्षण के दौरान कहीं जेल व्यवस्थाओं को सुधारने की चेतावनी दी जाती है। ऐसे में अगर उत्तर प्रदेश में से ही किसी जेल को ISO प्रमाणित किया जाता है, तो निश्चित रूप से जेल प्रशासन के लिए गौरव की बात होती है। जी हां हम बात कर रहे हैं जिला एटा कारागार की,जिसे संस्था द्वारा प्रमाण पत्र देकर ISO प्रमाणित किया गया है।

आपको बता दें कि (ISO) प्रमाणित करने के लिए संस्था द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाता है, जिसमें 100% व्यवस्थाएं सही और समुचित संतोष जनक पाए जाने पर साथ ही एनवायरमेंट सही ढंग से होने के बाद यह प्रमाण पत्र दिया जाता है। अब बात करें एटा जिला कारागार की तो एटा जेल प्रशासन, जेल सुप्रिडेंट, जेल के समस्त कर्मचारी स्टाफ कैदियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए चर्चाओं में बना रहता है। यहां के कैदी अपने आप को घर में रहने जैसा समझते हैं और स्वच्छ वातावरण मिलने के चलते इस जेल की हमेशा तारीफ मिलती रहती है, क्योंकि यहां के जेल प्रशासन का कैदियों के प्रति व्यवहार और रवैया बहुत नरम रहता है, जिसके चलते यहां की व्यवस्थाओं में जेल प्रशासन जुटा रहता है।

यह भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर किया प्रदर्शन, दर्ज हुआ मुकदमा

बात अगर इन्वायरमेंट की करें तो कैदियों और जेल प्रशासन के बीच की कड़ी एनवायरमेंट को किसी महल की तरह खड़ा करती है और यही वजह रही है कि यूपी की पहली ISO प्रमाणित जेल होने का एटा जिला कारागार को अवसर मिला है। वही आपको बता दें कि ये एटा जेल सुप्रिडेंट पी पी सिंह सहित पूरे जेल स्टाफ के अथक प्रयाशों का ही ये फल है और ये जेल प्रशाशन का ही महत्वपूर्ण योगदान की देंन है।

वहीं इस जेल में अलग अलग मामलों में यहां आने वाले कैदी भी एटा जेल अधीक्षक पीपी सिंह और जेल प्रशासन के व्यवहार की प्रशंसा करते हुए नहीं थकते हैं। यह भी एक अहम बात है, इस मामले में जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एटा जनपद की जेल को ISO मिलने से जनपद की जिला जेल के लिए ये गौरव की बात है। वही जिला कारागार को ISO प्रमाणित किया गया है, हमारा जेल प्रशासन और व्यवस्थाएं संस्था के नियमों पर 100% खरी उतरी हैं। इसके बाद यह प्रमाण पत्र दिया जाता है,जिसके लिए देश की हर जेल प्रयाश तो जरूर करती होगी लेकिन उस मानक को शायद ही कोई पार कर पाए लेकिन एटा जेल ने ये जरूर कर दिखाया है,जिसके लिए जिले के डीएम सुखलाल भारती ने जेल अधीक्षक पीपी सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्हें जेल को ISO मिलने पर बधाई दी है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)