शिक्षिका से रेप का प्रयास, विरोध करने पर माँ-बहन को भी दी तालिबानी सजा

छुट्टियों में घूमने आई नवोदय विद्यालय की शिक्षिका बबिता कुमारी ने बताया कि हमारे घर पर निर्माण कार्य चल रहा था और आज एक ट्रक चम्बल आई थी जो सड़क पर पडी थी उसे में देखने गयी थी,तभी मुझे 2 लोगों ने बुरी नियत से दबोच लिया...

Written By :

SK Sharma

Updated

June 22, 2020

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा और उनके शशक्ति करन को लेकर कितने ही गंभीर कियों ना हों लेकिन जनपद एटा में उनके मंसूबों पर दबंग,गुंडे पानी फेरते हुए नजर आ रहे है।ताजा मामला जनपद एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड़ पर स्थित मौहल्ला श्रीनगर कालोनी का है। जहाँ आधा दर्जन बदमाशों द्वारा एक नवोदय की शिक्षिका जबरन बलात्कार का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें..वर्चस्व की जंग में खूनी संघर्ष, दबंगों ने दिनदहाड़े बरसाई गोलियां 2 की मौत

पीड़िता के चीखने,चिल्लाने पर उसे बचाने पहुंचीं उसकी मां और बहन को भी सरेआम घर के सामने खेत मे डालकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। क्षेत्र में दबंगों का कितना रसूख और आतंक है कि इनके डर के मारे आसपास के लोग इन महिलाओं को बचाने की भी हिम्मत तक नहीं जुटा सकें।

पिटाई का वीडियो वायरल…

वहीं पडौस में मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी किया। जबकि पुलिस कई घण्टों तक मुक़दमा दर्ज नही किया। हालांकि जब खबर मीडिया आई तब 10 घण्टे बाद थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया गया। वहीं पीड़ित परिजन सरकार से गुहार करते हुए एक सवाल कर रहे है किया ऐसे ही देश मे महिलाएँ होगी सशक्त,ये एटा पुलिस पर एक सवालिया निशान जरूर खड़ा करता है।

शिक्षिका के अंडरगारमेंट फाड़े…

दरअसल लॉक डाउन के दौरान अपनी मां के पास छुट्टियों में घूमने आई नवोदय विद्यालय की शिक्षिका बबिता कुमारी ने बताया कि हमारे घर पर निर्माण कार्य चल रहा था और आज एक ट्रक चम्बल आई थी जो सड़क पर पडी थी उसे में देखने गयी थी,तभी मुझे 2 लोगों ने बुरी नियत से दबोच लिया और मेरे साथ गन्दी हरकत करते हुए मेरे अंडरगारमेंट फाड़ दिए।

विरोध पर जमकर पीटा…

मेरे चीखने पर मुझे बचाने आई मेरी माँ और मेरी बहन को भी इन गुंडों ने लाठी,डंडों से बेरहमी से पीटा है और हम लोगों के कुंडल भी लूट ले गए है। पीडिता ने बताया कि मेरे पिता की हमारे ही रिश्तेदारों और परिवार वालों ने ही कुछ वर्ष पूर्व हत्या कर दी थी। पूरे घर में दहशत के बीच हम अकेली महिलाएं तथा हमारा एक छोटा भाई घर मे रहता है। फिलहा पुलिस चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें…जब चेकिंग के दौरान पुलिस के सामने बेखौफ हुए दबंग, किया ये…

(रिपोर्ट- आर.बी.द्विवेदी, एटा)