जयमाल के दौरान अचानक गायब हुआ दूल्हा, इंतजार में बैठी रह गई दुल्हन

एटा में दहेज के लोभी दूल्हा जयमाला का कार्यक्रम होने के बाद फरार होने का मामला सामने आया है। जहां दुल्हन अपने सजना के लिए सज धज कर बैठी भाँवरो के लिए इंतजार करती

Written By :

SK Sharma

Updated

December 11, 2020

एटा में दहेज के लोभी दूल्हा जयमाला का कार्यक्रम होने के बाद फरार होने का मामला सामने आया है। जहां दुल्हन अपने सजना के लिए सज धज कर बैठी भाँवरो के लिए इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा फरार हो गया बताया जाता है कि जनपद बुलंदशहर के डिवाई से दूल्हा बारात लेकर आया था लेकिन बिना शादी किए ही दूल्हा दुल्हन को छोड़कर चला गया ।

ये भी पढ़ें..किसान आंदोलन के बीच जैविक खेती करने वाले पद्मश्री भरत भूषण ने किया बिल का समर्थन

फिलहाल दुल्हन के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है अब देखना होगा कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

ये है पूरा मामला…

यह पूरा मामला जनपद एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र का गांव नगला भिकारी का है जहां लेखराज सिंह ने अपनी पुत्री की शादी जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव ढेड़ में मालिखान सिंह के पुत्र हरेंद्र के साथ तय की थी और शादी की तारीख 9 दिसंबर तय हुई थी। उसने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज देने की बात कही थी और उसने जो दहेज तय हुआ था उतना दे भी दिया था।

धूमधाम से गई थी बारात…

तभी कल मलिखान सिंह अपने बेटे हरेंद्र कुमार सिंह की बारात लेकर उसके गांव पहुँचा। तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने पूरी बारात की अच्छे तरीके से व्यवस्था की और जयमाला का कार्यक्रम भी हो गया। लेकिन उसके बाद दहेज लोभी दूल्हा बिना फेरों के ही अपनी बारात लेकर फरार हो गया। वही बेचारी दुल्हन अपने दूल्हे के इंतजार में टकटकी लगाकर सज धज कर दरबाजे की तरफ देखती रही रही कि उसका दुल्हल आएगा।

दूल्हे के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज…

लेकिन ऐसा नहीं हुआ सुबह तक आरोपी दूल्हा वापस नहीं आया तो दुल्हन के परिजन थाने पहुंचे उन्होंने दहेज लोभी दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है अब देखना होगा कि इलाका पुलिस आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है । अब देखना होगा कि क्या अब दूल्हा वापस आएगा और अपनी दुल्हन को बिदा करा कर ले जाएगा।

ये भी पढ़ें..हैवानियत की हदः रेप के बाद विवाहिता की हत्या, प्राइवेट पार्ट में ठूंसा हुआ था कपड़ा…!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- आर.बी.द्विवेदी,एटा)