..जब विराट हिन्दू यात्रा में केसरिया हुआ शहर

फर्रुखाबाद–नवसंवत्सर पर नगर में निकाली गई विराट हिन्दू यात्रा से पूरा शहर केसरिया मय नजर आया। रविवार को नगर के बीएमडी कालेज परिसर से भारतीय नव संवत्सर के आगमन पर एक विराट हिन्दू यात्रा का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विधायक अमर सिंह खटिक महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष डा़. मिथलेश अग्रवाल, कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक व शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता, झगडूृ यादव, देवेंद्र दुबे, जयकिशन गुप्ता, डा़ विकास शर्मा, अनुराग मिश्रा, मनोज तिवारी आदि ने गणेशजी, महाराजा विक्रमादित्य, दुर्गा माता, भारत माता व रामदरबार के स्वरुपों की आरती उतारकर किया। शोभा यात्रा का नगर में नागरिकों ने फूलों

Written By :

admin

Updated

March 19, 2018

फर्रुखाबाद–नवसंवत्सर पर नगर में निकाली गई विराट हिन्दू यात्रा से पूरा शहर केसरिया मय नजर आया। रविवार को नगर के बीएमडी कालेज परिसर से भारतीय नव संवत्सर के आगमन पर एक विराट हिन्दू यात्रा का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,

विधायक अमर सिंह खटिक महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष डा़. मिथलेश अग्रवाल, कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक व शमसाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता, झगडूृ यादव, देवेंद्र दुबे, जयकिशन गुप्ता, डा़ विकास शर्मा, अनुराग मिश्रा, मनोज तिवारी आदि ने गणेशजी, महाराजा विक्रमादित्य, दुर्गा माता, भारत माता व रामदरबार के स्वरुपों की आरती उतारकर किया।

शोभा यात्रा का नगर में नागरिकों ने फूलों से स्वागत किया गया। जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगो को शर्बत व फल भी वितरित किया गया। यह यात्रा नगर के पुरानी गल्ला मंडी, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, काजम खां, पुल गालिब, चिलांका, पटवन गली, पृथ्वीदरवाजा, जटवारा होती हुई शिवाला भवन गंगादरवाजा पहुंचकर संपंन हुई। यात्रा के दौरान लोगो को चंदन तिलक लगाया गया। शोभा यात्रा में अरविंद गोयल, ओमकारेश्वर पाठक, अवनीश चतुर्वेदी, दिनेश गंगवार, रमेश रस्तोगी, सचिन यादव, अमरदीप दीक्षित, शोभित दीक्षित,सागर गुप्ता, भानू मिश्रा, धर्मेन्द्र दीक्षित नमो, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, खजांची यादव, किशनू चतुर्वेदी, बबलू दुबे, सतीश शाक्य, रवि कौशल, निदेश गौड, नितिन गौड, रामसुधाकर दुवे, अभिनव गुप्ता, शुभम पाठक, शिवम मिश्रा, शशांक, गौरव मिश्रा, रतन वर्मा, पवन कौशल, आशीष गुप्ता, अलोक गुप्ता, कार्तिकेय मिश्रा, गणेश मिश्रा, रोहन वर्मा हर्ष संजय कुमार, ओजस्वी, रोहित यादव, शुमित गुप्ता, पीयूष बाजेपई, सौरभ दीक्षित, रोहित दुवे, राघव त्रिपाठी, रोहित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )