तत्कालीन डीएम व IAS अफसर के समर्थन में उतरी पत्नी,फेसबुक पर किया भावुक पोस्ट

बुलंदशहर — बुलंदशहर तत्कालीन डीएम, आईएएस अभय सिंह पर सीबीआई रेड मामले में समर्थन में आईं आईएएस की पत्नी माधवी सिंह।माधवी ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट, सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं। माधवी ने लिखा मुझे फक्र है कि मैं ऐसे इंसान की पत्नी हूँ, जिसके दुःखी होने पर हजारों लोग दुःखी होते हैं।माधवी ने मीडिया की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए  लिखा जो पैसा हमारे यहां निकला उसका विवरण विधिसम्मत मेरे पति ने सीबीआई को उपलब्ध कराया था, लेकिन जिस तरह मीडिया ने चलाया उसे देखकर कोई भी प्रथम दृष्टया IAS को लुटेरा ही समझेगा। माधवी लिखती

Written By :

admin

Updated

July 12, 2019

बुलंदशहर — बुलंदशहर तत्कालीन डीएम, आईएएस अभय सिंह पर सीबीआई रेड मामले में समर्थन में आईं आईएएस की पत्नी माधवी सिंह।माधवी ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट, सच परेशान हो सकता है पराजित नहीं।

माधवी ने लिखा मुझे फक्र है कि मैं ऐसे इंसान की पत्नी हूँ, जिसके दुःखी होने पर हजारों लोग दुःखी होते हैं।माधवी ने मीडिया की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए  लिखा जो पैसा हमारे यहां निकला उसका विवरण विधिसम्मत मेरे पति ने सीबीआई को उपलब्ध कराया था, लेकिन जिस तरह मीडिया ने चलाया उसे देखकर कोई भी प्रथम दृष्टया IAS को लुटेरा ही समझेगा।

माधवी लिखती हैं मेरे पति एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उस हिसाब से धनराशि इतनी भी बड़ी नहीं थी।माधवी ने यह भी लिखा टीआरपी के लिए भ्रामक न्यूज़ ना चलाएं, अगर CBI कहे कि मेरे पति संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो फिर खूब शौक से चलाएं।

गौरतलब है नियमों की अनदेखी कर अवैध खनन पट्टे बांटने मामले में सीबीआई ने बुधवार को बुलंदशहर के तत्कालीन डीएम आईएएस अभय सिंह के यहां की थी रेड।

(रिपोर्ट-कपिल सिंह,बुलंदशहर)