इंडिगो के विमान में बजा स्मोक अलार्म, कोयंबटूर में आपात लैंडिंग

नई दिल्ली–चेन्नई में स्मोक अलार्म बजने के बाद इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की आज दोपहर आपात लैंडिंग कराई गई। इस विमान ने कोयंबटूर से उड़ान भरी थी। शुरुआती जानकारी जो सामने आई है उसमें यही कहा जा रहा है कि कोई तकनीकी समस्या के चलते ये लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि आपात लैंडिंग के बाद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि स्मोक अलार्म का मतलब है कि विमान में कहीं कोई आग लगने की संभावना है, ये तकनीकी खामी की वजह से भी हो सकता है। ये इस महीने में दूसरी

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 20, 2019

नई दिल्ली–चेन्नई में स्मोक अलार्म बजने के बाद इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की आज दोपहर आपात लैंडिंग कराई गई। इस विमान ने कोयंबटूर से उड़ान भरी थी।

शुरुआती जानकारी जो सामने आई है उसमें यही कहा जा रहा है कि कोई तकनीकी समस्या के चलते ये लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि आपात लैंडिंग के बाद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

आपको बता दें कि स्मोक अलार्म का मतलब है कि विमान में कहीं कोई आग लगने की संभावना है, ये तकनीकी खामी की वजह से भी हो सकता है। ये इस महीने में दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है।