लखनऊ की सबसे बड़ी बिजली चोरी, सीढ़ी लगाकर अधिकारियों ने ऐसे किया खुलासा

लखनऊ–अलीगंज बड़ा चांदगंज क्षेत्र में लखनऊ की सबसे बड़ी बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिकारियों ने अलीगंज क्षेत्र में सुबह 6:00 बजे दबिश मारी। 10 साल से डायरेक्ट मेन पीवीसी लाइन काट कर चार मंजिल का हॉस्टल और मकान किराए पर चला रहे थे। मकान नंबर531/32 स्वर्गीय सूरज नारायण वर्मा पुत्र अजीत वर्मा अरुण वर्मा की मकान में पकड़ी गई । मौके पर चोरों ने दरवाजा नहीं खोला। अधिकारी ने मौके पर सीढ़ी लगाकर चिकिंग की मौके पर चोरी पकड़ी गई। डायरेक्ट में पीवीसी लाइन काट के हॉस्टल और मकान चला रहे थे । अधिकारी ने मौके पर तुरंत कनेक्शन काट

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 28, 2020

लखनऊ–अलीगंज बड़ा चांदगंज क्षेत्र में लखनऊ की सबसे बड़ी बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिकारियों ने अलीगंज क्षेत्र में सुबह 6:00 बजे दबिश मारी। 10 साल से डायरेक्ट मेन पीवीसी लाइन काट कर चार मंजिल का हॉस्टल और मकान किराए पर चला रहे थे।

मकान नंबर531/32 स्वर्गीय सूरज नारायण वर्मा पुत्र अजीत वर्मा अरुण वर्मा की मकान में पकड़ी गई । मौके पर चोरों ने दरवाजा नहीं खोला। अधिकारी ने मौके पर सीढ़ी लगाकर चिकिंग की मौके पर चोरी पकड़ी गई। डायरेक्ट में पीवीसी लाइन काट के हॉस्टल और मकान चला रहे थे । अधिकारी ने मौके पर तुरंत कनेक्शन काट दिया और उचित कार्रवाई की जा रही है ।

मौके पर कई बड़े अधिकारी एसीएके लाल शर्मा, एक्सियन आरके मिश्रा, एसडीओ अलीगंज दिनेश कुमार, जेइ निराला नगर विकास मिश्रा, अलीगंज जेइ पीयूष मौर्य, महानगर एसडीओ संदीप सिंह, महानगर जेइ संदीप यादव और कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।