शिवपाल की पार्टी को मिला नया नाम,सैकडों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता

लखनऊ — उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव की तैयारी जोर पकड़ती जा रही है. इस दौरान मंगलवार को राजधानी लखनऊ के गन्ना संस्थान में शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान किया.  बता दें कि गन्ना संस्थान में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा द्वारा मंगलवार को बड़ा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें कई दलों के लोगों ने शिवपाल यादव के साथ मंच साझा किया.इस बीच शिवपाल ने बताया कि नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन चुनाव आयोग में हो गया

Written By :

admin

Updated

October 23, 2018

लखनऊ — उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव की तैयारी जोर पकड़ती जा रही है.

इस दौरान मंगलवार को राजधानी लखनऊ के गन्ना संस्थान में शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान किया. 

बता दें कि गन्ना संस्थान में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा द्वारा मंगलवार को बड़ा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें कई दलों के लोगों ने शिवपाल यादव के साथ मंच साझा किया.इस बीच शिवपाल ने बताया कि नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन चुनाव आयोग में हो गया है, पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी. इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शिवपाल की नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सदस्यता ली. 

वहीं शिवपाल यादव ने मंच से केन्द्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर रखा. शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी. सरकार की गलत नीतियों से सभी वर्ग के लोग दुखी हैं. नोटबंदी से पूरे देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है. गरीब, व्यापारी, छोटा आदमी सभी नोटबंदी से परेशान हुए. देश में परिवर्तन आयेगा. केन्द्र और प्रदेश में दोनों मे परिवर्तन आयेगा. मेरी सरकार में बहुत काम हुआ था.