मासूम बच्ची का आठवीं के छात्र ने किया बलात्कार

नोएडा — उत्तर प्रदेश के नोएडा में 4 वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले आठवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा बलात्कार करने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव का है। प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले मुकेश ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 4 वर्षीय बेटी

Written By :

admin

Updated

February 27, 2018

नोएडा — उत्तर प्रदेश के नोएडा में 4 वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले आठवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा बलात्कार करने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव का है। प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले मुकेश ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 4 वर्षीय बेटी सोमवार अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय एक छात्र उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ मारपीट की और बलात्कार किया। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।