Eid-ul-Azha की राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Eid-ul-Azha 2025: ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार आज पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने एक्स-पोस्ट के जरिए इसे सौहार्द और शांति के ताने-बाने में बुना त्योहार बताया है। राष्ट्रपति के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है, “ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार त्याग, आस्था और कई महान आदर्शों का महत्व बताता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी समाज और देश के

Written By :

SK Sharma

Updated

June 7, 2025

Eid-ul-Azha-2025-Murmu-PM-Modi.jpg

Eid-ul-Azha 2025: ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार आज पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने एक्स-पोस्ट के जरिए इसे सौहार्द और शांति के ताने-बाने में बुना त्योहार बताया है।

राष्ट्रपति के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है, “ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार त्याग, आस्था और कई महान आदर्शों का महत्व बताता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी समाज और देश के लिए समर्पण की भावना से काम करने का संकल्प लें।”

पीएम मोदी ने भी अपने एक्स हैंडल पर शुभकामना संदेश साझा किया। लिखा, “ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।”

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस त्योहार को त्याग और आस्था का त्योहार बताया है। उन्होंने लिखा- ईद-उल-अजहा निस्वार्थ त्याग, विश्वास और क्षमा के महान मूल्यों का जश्न मनाता है। जैसा कि हम इस खुशी के अवसर को मनाते हैं, आइए हम सभी मजबूत भाईचारे को बढ़ावा देने और शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में काम करने के लिए एकजुट हों। ईद मुबारक! समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- ईद-उल-अजहा की हार्दिक बधाई।

बसपा प्रमुख मायावती ने भी देशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाइयों और बहनों और उनके परिवारों को ईद-उल-अजहा के त्योहार की हार्दिक बधाई और सुख, शांति और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)