‘दलितों के घर बाहर का खाना खाकर नेता कर रहे उनका अपमान’: भाजपा सांसद

बहराइच– भाजपा नेताओं की और से दलितों के घरों खाना खाने को लेकर जहां अभी तक विपक्ष ही हमलावर था । तो अब भाजपा को बहराइच से दलित सांसद ने इसे ढोंग बताकर भाजपा नेताओं को असहज कर दिया है । उनका कहना है कि नेता दलितों के घर जा तो रहे है , लेकिन खाना वो फाइव स्टार होटल से मंगाकर खा रहे है और दलितों का अपमान कर रहे है । बहराइच से भाजपा की दलित सांसद सावित्रीबाई फुले ने आज डाकबंगले में पत्रकार वार्ता के दौरान आज भाजपा नेताओं की और से दलित समाज के लोगों के घर

Written By :

admin

Updated

May 3, 2018

बहराइच– भाजपा नेताओं की और से दलितों के घरों खाना खाने को लेकर जहां अभी तक विपक्ष ही हमलावर था । तो अब भाजपा को बहराइच से दलित सांसद ने इसे ढोंग बताकर भाजपा नेताओं को असहज कर दिया है ।

उनका कहना है कि नेता दलितों के घर जा तो रहे है , लेकिन खाना वो फाइव स्टार होटल से मंगाकर खा रहे है और दलितों का अपमान कर रहे है । बहराइच से भाजपा की दलित सांसद सावित्रीबाई फुले ने आज डाकबंगले में पत्रकार वार्ता के दौरान आज भाजपा नेताओं की और से दलित समाज के लोगों के घर सहभोज करने को लेकर उनकी नियत पर सवाल उठाते जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि ये लोग जाते तो है ।

दलितों के घर का बना खाना खाने लेकिन वहां पर बाहर से फाइव स्टार होटल का खाना मंगाते है । अपनो लोगों से खाना बनवाकर खाते है । फिर उसकी फोटो छपवाते है । ये लोग दलितों का सम्मान नही बल्कि उनका अपमान कर रहे है । उन्होंने कहा कि हर तरफ दलितों का शोषण हो रहा है । सरकार को इस और ध्यान देने के साथ ही अम्बेडकर मूर्तियों को तोड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिये । 

(रिपोर्ट – अमरेंद्र पाठक , बहराइच )