सुकमा में 8 नक्सली ढेर , 2 जवान भी शहीद

सुकमा–छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ में 8 नक्सली मार गिराए गए हैं। हालांकि डीआरजी के 2 जवान भी फायरिंग में शहीद हो गए हैं।  सुकमा के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि एनकाउंटर सोमवार सुबह सकलार गांव में हुआ था। यह मुठभेड़ एसटीएफ और डीआरजी ने मिलकर की थी। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बताया, ‘मुठभेड़ में 7 से 8 नक्सली भी मारे गए हालांकि हमारे 2 डीआरजी जवान भी शहीद हो गए हैं। एसटीएफ और डीआरजी ने मिलकर एनकाउंटर किया था। सुकमा जिले के सकलार गांव

Written By :

admin

Updated

November 26, 2018

सुकमा–छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ में 8 नक्सली मार गिराए गए हैं। हालांकि डीआरजी के 2 जवान भी फायरिंग में शहीद हो गए हैं। 

सुकमा के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि एनकाउंटर सोमवार सुबह सकलार गांव में हुआ था। यह मुठभेड़ एसटीएफ और डीआरजी ने मिलकर की थी। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बताया, ‘मुठभेड़ में 7 से 8 नक्सली भी मारे गए हालांकि हमारे 2 डीआरजी जवान भी शहीद हो गए हैं। एसटीएफ और डीआरजी ने मिलकर एनकाउंटर किया था। सुकमा जिले के सकलार गांव में नक्सली छिपे हुए थे।

राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना सीमा के करीब पुलिस दल ने नक्सल विरोधी अभियान ‘प्रहार चार’ के दौरान आठ नक्सलियों को मार गिराया है। 

इससे पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था। वहीं एक अन्य कार्रवाई में नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक पुलिस जवान शहीद हो गया था और दो अन्य जवान घायल हो गए थे।