शादी समारोह में जमकर हुआ तमंचे पर डिस्को, वीडियो वायरल

मैनपुरी–जिले में कोर्ट के आदेशों की पूरी तरह धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में देशी तमन्चे को लहराते हुए डांस हो रहा था, जिसका वीडिया वायरल हो रहा है। पूरा मामला जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रते का है। यहां शादी समारोह में डीजे पर डाँस के दौरान युवकों का देशी तमन्चे को लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। कोर्ट के आदेशों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाते हुए तमन्चे को पहले एक युवक ने काफी देर तक लहराया उसके बाद दूसरे युवक ने डाँस के दौरान उसी तमन्चे को लहराया

Written By :

admin

Updated

April 30, 2019

मैनपुरी–जिले में कोर्ट के आदेशों की पूरी तरह धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में देशी तमन्चे को लहराते हुए डांस हो रहा था, जिसका वीडिया वायरल हो रहा है।

पूरा मामला जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रते का है। यहां शादी समारोह में डीजे पर डाँस के दौरान युवकों का देशी तमन्चे को लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। कोर्ट के आदेशों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाते हुए तमन्चे को पहले एक युवक ने काफी देर तक लहराया उसके बाद दूसरे युवक ने डाँस के दौरान उसी तमन्चे को लहराया फिर तीसरे युवक ने उस तमन्चे को लेकर अपनी कमर में लगा लिया। उस दौरान आसपास डीजे पर बच्चे भी डाँस कर रहे थे। ऐसे में यदि किसी भी तरीके से गोली चल जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था । मालूम हो कि शादी समारोह में हर्ष-फायरिंग पूरी तरह से प्रतिबन्धित है ।