लखनऊः दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास व्यापारी की हत्या करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

लखनऊ–अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में लखनऊ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में राजधानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे, अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध अभियान में थाना आलमबाग व थाना नाका पुलिस ने आज दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास व्यापारी को गोली मारकर लूट करने वाला एक शातिर अभियुक्त राज कुमार कश्यप उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्ज़े से लूट के 1,72,500/रू., तमंचा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बता दें 30 जून को आलमबाग में दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास लूट

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 26, 2019

लखनऊ–अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में लखनऊ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में राजधानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे, अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध अभियान में थाना आलमबाग व थाना नाका पुलिस ने आज दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास व्यापारी को गोली मारकर लूट करने वाला एक शातिर अभियुक्त राज कुमार कश्यप उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्ज़े से लूट के 1,72,500/रू., तमंचा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

बता दें 30 जून को आलमबाग में दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी मनोज भट्टाचार्या (45) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके साथ मौजूद व्यापारी आशुतोष बजाज के सिर पर पर भी कई वार कर बदमाशों ने उन्हें घायल कर दिया था। बदमाश मनोज और आशुतोष के बैग व अटैची लूटकर हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।