नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से पुलिस लाइन में मचा हड़कंप 

फतेहपुर —  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की पुलिस लाईन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां तैनात सिपाही की नवविवाहिता पत्नी की संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से शव लटका हुआ मिला। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया और  मामले की जांच करने में जुट गई है।वहीं मृतक के पति की माने तो वह पुलिस लाईन में गणना मुंशी है और शाम की गणना के लिए गया हुआ था। गणना खत्म होने के बाद जब वो वापस घर लौटकर आया तो दरवाजा भीतर

Written By :

admin

Updated

October 6, 2018

फतेहपुर —  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की पुलिस लाईन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां तैनात सिपाही की नवविवाहिता पत्नी की संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से शव लटका हुआ मिला।

घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया और  मामले की जांच करने में जुट गई है।वहीं मृतक के पति की माने तो वह पुलिस लाईन में गणना मुंशी है और शाम की गणना के लिए गया हुआ था। गणना खत्म होने के बाद जब वो वापस घर लौटकर आया तो दरवाजा भीतर से बंद था। जिसके बाद उसने झांककर देखा तो उनकी पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। शोर मचाने के बाद आस-पास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

जब तब महिला को जिला अस्पताल ले जाते तब तक देर हो चुकी थी और डाक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। वहीं मृतक परिजनों की माने शादी 6 महीने पूर्व हुई है। उधर एसपी ने बताया की पुलिस लाइन में तैनात मुंशी की पत्नी ने फांसी लगा आत्महत्या कर लिया है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जाँच करा कार्यवाही की जाएगी, अभी तक मृतका के परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

(रिपोेर्ट-नितेश श्रीवास्तव,फतेहपुर)