आशिक मिजाज दरोगा ससुर से परेशान बहु ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस अक्सर अपने नए-नए कारनामो की वजह से सुर्खियों में रहती है। ताज़ा मामला फतेहपुर जिले का है। जहाँ आशिक मिजाज दरोगा ससुर से परेशान बहु ने एसपी से गुहार लगाकर इंसाफ माँगा है , पीड़िता बहु की माने तो पिछले पांच सालो से उसका पति जेल में बंद है। दरोगा ससुर उसको अपनी पत्नी बनाकर रखने के लिए प्रताड़ित कर रहा है, जिसके लिए उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर छेड़खानी करता है। जिससे आजिज आकर एसपी साहब से गुहार लगाई लेकिन बावजूद इसके अबतक कोई कार्रवाई नही हुई। आये दिन छुट्टी

Written By :

admin

Updated

October 6, 2018

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस अक्सर अपने नए-नए कारनामो की वजह से सुर्खियों में रहती है। ताज़ा मामला फतेहपुर जिले का है। जहाँ आशिक मिजाज दरोगा ससुर से परेशान बहु ने एसपी से गुहार लगाकर इंसाफ माँगा है , पीड़िता बहु की माने तो पिछले पांच सालो से उसका पति जेल में बंद है।

दरोगा ससुर उसको अपनी पत्नी बनाकर रखने के लिए प्रताड़ित कर रहा है, जिसके लिए उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर छेड़खानी करता है। जिससे आजिज आकर एसपी साहब से गुहार लगाई लेकिन बावजूद इसके अबतक कोई कार्रवाई नही हुई। आये दिन छुट्टी लेकर घर आते है और परेशान करते है, वहीं एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ सिटी को देकर जाँच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है।

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज इलाके की रहने वाली महिला अपने आशिक मिजाज ससुर से प्रताड़ित होकर एसपी ऑफिस के चक्कर काट रही हैं, पीड़ित महिला ने बताया की पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हरिहरगंज में दीपक सिंह के साथ हुई थी, शादी के बाद पति बाँदा जनपद में पास्को एक्ट के तहत जेल में बंद है।

बेटे के जेल में जाने से सास की मृत्यु हो गई उसके बाद से लगातार ससुर द्वारा जबरजस्ती करने का प्रयास कर रहे है। अगर इसका विरोध करते है तो मारपीट में आमादा हो जाते है। एसपी साहब से इंसाफ की गुहार लगाने आये है, कई बार पुलिस से शिकायत करने के बाद भी अब तक उसे कोई न्याय नहीं मिल पाया है। वहीं इस मामले में एसपी राहुल राज ने बताया कि इस मामले की जाँच सीओ सिटी को दी गई है जाँच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।