राजधानी लखनऊ के VIP इलाके में डबर मर्डर से सनसनी

उत्तर प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है. यहां अपराधी बेखौफ होकर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है. इसी कड़ी आज राजधानी लखनऊ के VIP इलाके में डबर मर्डर से सनसनी फैल गई.

Written By :

SK Sharma

Updated

August 29, 2020

उत्तर प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है. यहां अपराधी बेखौफ होकर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है. इसी कड़ी आज राजधानी लखनऊ के VIP इलाके में डबर मर्डर (Murder) से सनसनी फैल गई.

ये भी पढ़ें..पत्रकारों को लेकर डिप्टी CM का गैर जिम्मेदाराना बयान…आप भी सुने…

मुख्यमंत्री आवास के पास हुई वारदात…

बता दें कि इस बार वारदात कहीं और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास के पास रेलवे कॉलोनी में हुई है. गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड (Murder) से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.

उधर सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि रेलवे के सीनियर ऑफिसर के सरकारी आवास में इस वारदात को अंजाम दिया गया. जिसमें उनकी पत्नी और बेटे की गोली मारकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई. उन्होंने लूट की घटना से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसके साथ ही सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें..UP में सख्त होगी साप्ताहिक बंदी, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )