शराबी पति ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, सास को भी किया घायल

राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। एक सिरफिरे शख्स ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं शख्स ने सास को भी जान से मारने कि कोशिश की फिर मौके से फरार हो गया। वहीं घर में चीखने और चिल्लाने का शोर सुनकर पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को फोन करके सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पत्नी का गला काटकर किया हत्या: डीसीपी साउथ रवि कुमार ने बताया कि जब पुलिस मौके पर घर पहुंची तब तक पत्नी का गला

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

October 30, 2021

राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। एक सिरफिरे शख्स ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं शख्स ने सास को भी जान से मारने कि कोशिश की फिर मौके से फरार हो गया। वहीं घर में चीखने और चिल्लाने का शोर सुनकर पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को फोन करके सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुंच गयी।

पत्नी का गला काटकर किया हत्या:

डीसीपी साउथ रवि कुमार ने बताया कि जब पुलिस मौके पर घर पहुंची तब तक पत्नी का गला कटने से उसकी मौत हो चुकी थी और सास गंभीर रूप से घायल थी। पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। दरअसल महिला का हत्या करने वाला शख्स उसका पति ही है और शराबी भी है।

आपको बता दें कि आरोपी शख्स हरदोई के खसरौल का निवासी है। उसका विवाह काकोरी के मल्हार गांव में हुआ था। शुक्रवार शख्स अपने ससुराल काकोरी के मल्हार गांव पहुंचा और अपनी पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। उसी दौरान दोनों के बीच में विवाद इतना बढ़ गया कि शख्स ने पत्नी का धारदार हथियार से गला काट देता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिफ्तार:

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घर पहुंची। तब तक महिला कि मौत हो चुकी थी और दूसरी महिला घयल अवस्था में पड़ी थी। उसके बाद घायल महिला को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया झन डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)