नशे में धुत पिता ने नाबालिग को बेरहमी से पीटा, मरा समझ झाड़ियों में फेंका

आगरा– जिले के पिनाहट ब्लॉक में एक पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां शराबी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे बेसुध हालात में झाड़ियों में छोड़ फरार हो गया। बाद में पुलिस ने नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना पिनाहट ब्लॉक के नाहर सिंह पुरा गांव की है। जहां दशरथ नाम का ग्रामीण गुरुवार की शाम शराब पीकर घर पहुंचा। इसके बाद उसने शराब के नशे में अपनी नाबालिग बेटी रुबी को बुरी तरह पीटा। पिटाई से बेटी जब बेसुध हो गई तो उसे गांव के बाहर

Written By :

admin

Updated

September 28, 2018

आगरा– जिले के पिनाहट ब्लॉक में एक पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां शराबी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे बेसुध हालात में झाड़ियों में छोड़ फरार हो गया। बाद में पुलिस ने नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना पिनाहट ब्लॉक के नाहर सिंह पुरा गांव की है। जहां दशरथ नाम का ग्रामीण गुरुवार की शाम शराब पीकर घर पहुंचा। इसके बाद उसने शराब के नशे में अपनी नाबालिग बेटी रुबी को बुरी तरह पीटा। पिटाई से बेटी जब बेसुध हो गई तो उसे गांव के बाहर झाड़ियों में छोड़ आया। रुबी की मां पास के विद्यालय में रसोईया है।

घटना के वक्त वह बच्चों के हॉस्टल में थी। मलुआ देवी जब घर पहुंची तो उसको घर पर पिता-पुत्री दोनों ही नही मिले। इसपर उसने पड़ोसियों से पूछा लेकिन किसी को कुछ नही पता। घबराइ मां को किसी अनहोनी की आंशका हो रही थी। बाद में एक ग्रामीण ने रात करीब 12 बजे रुबी को गांव के बाहर झाड़ियों में बेहोश देखा ।

जिसके बाद उसने फौरन पुलिस को सूचित किया। रुबी के शरीर पर चोट के निशान देखे गए। पुलिस ने रुबी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि दशरथ आए दिन शराब पीकर बवाल करता है। उधर पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।