दोस्तों के साथ नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, एक का शव बरामद

बहराइच– घाघरा नदी के बरवलिया घाट पर दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी मे डूबने लगा । युवक को डूबते देख उसका दूसरा साथी उसे बचाने के लिये आगे बढ़ा तो वो भी उसके साथ (drowned) डूब गया । यह भी पढ़ें-कोरोना से लड़ाई में आज निर्णायक कदम ? रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी साथ मे गये अन्य युवकों ने लोगों को उनके डूबने (drowned) की जानकारी दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया जबकि दूसरे युवक की

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 25, 2020

बहराइच– घाघरा नदी के बरवलिया घाट पर दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी मे डूबने लगा । युवक को डूबते देख उसका दूसरा साथी उसे बचाने के लिये आगे बढ़ा तो वो भी उसके साथ (drowned) डूब गया ।

यह भी पढ़ें-कोरोना से लड़ाई में आज निर्णायक कदम ? रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी

साथ मे गये अन्य युवकों ने लोगों को उनके डूबने (drowned) की जानकारी दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है ।

यह भी पढ़ें-कोरोना संकट के बीच सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, जानें आपको क्या मिला

जरवल कस्बे के कटरा उत्तरी मोहल्ले के रहने वाला अजीज उम्र 17 वर्ष अपने साथियों के साथ घाघरा नदी के बरवलिया घाट पर नहाने गया था नहाते वक्त अचानक वो गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा (drowned) ये देख उसके साथ नहाने गया रफी नाम का युवक उसे बचाने के लिये खुद भी गहरे पानी मे चला गया और संतुलन न बना पाने की वजह से वो डूब गया ।

उनके साथ गये दोस्तों में इसकी जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को दी । लोगों की सूचना पर उप जिलाधिकारी बाबू राम सी ओ जंग बहादुर व थाना प्रभारी बृजेन्द्र पटेल मौके पर पहुंच गये स्थानीय व पुलिस के गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे (drowned) अजीज का शव बरामद कर लिया गया है । दूसरे युवक की तलाश की जा रही है ।

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)