गोरखपुर में नए साल के जश्न में हुड़दंगईयों पर रहेगी ‘ड्रोन’ की नजर

गोरखपुर — सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर में नए साल को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईजी मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट किया है. वहीं मॉल और पार्क के पास महिला पुलिस को हिंडेन कैमरे के साथ तैनात किया जायेगा. बता दें कि नए साल के जश्न में अश्लील पार्टियों के आयोजन पर आईजी ने सख्ती से रोक लगाने का निर्देश देते हुए ड्रोन कैमरें से निगरानी का आदेश दिया है. इसके साथ ही आईजी ने शराब पीकर हुड़दंग करने वाले युवाओं की ब्रीथ एनालाइजेर से भी चेकिंग की जाएगी. वहीं

Written By :

admin

Updated

December 30, 2017

गोरखपुर — सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर में नए साल को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईजी मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट किया है. वहीं मॉल और पार्क के पास महिला पुलिस को हिंडेन कैमरे के साथ तैनात किया जायेगा.

बता दें कि नए साल के जश्न में अश्लील पार्टियों के आयोजन पर आईजी ने सख्ती से रोक लगाने का निर्देश देते हुए ड्रोन कैमरें से निगरानी का आदेश दिया है. इसके साथ ही आईजी ने शराब पीकर हुड़दंग करने वाले युवाओं की ब्रीथ एनालाइजेर से भी चेकिंग की जाएगी.

वहीं आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा है कि जोन की सीमा पड़ोसी देश नेपाल से सटी है. ऐसे में नेपाल से सटे भारतीय सीमा पर पुलिस गश्त बढ़ाने का आदेश दिया है. इसके साथ आईजी ने होटलों और ढ़ाबा की चेकिंग कराने का निर्देश भी दिया है. आईजी ने उम्मीद जतायी है कि कड़ी सुरक्षा के बीच नया साल शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जायेगा.