ड्राइवर की झपकी से पलटी बस, 45 यात्री घायल

लखीमपुर — उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रोडवेज पलटने से करीब 45 यात्री घायल हो गए है गनीमत रही कि किसी यात्री की जान नहीं गई.सुबह-सुबह हुए इस हादसे में छह यात्रियों को ज्यादा चोटें आईं, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है.घायलों को सीएचसी मितौली भेजा गया है, जहां इन सभी का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. बता दें कि ये हादसा मैगलगंज कोतवाली के बाईपास के पास हुआ. वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस मेरठ से लखनऊ जा रही थी तभी मैगलगंज कोतवाली के बाईपास के पास अचानक से बाइक सवार सामने अा

Written By :

admin

Updated

June 30, 2018

लखीमपुर — उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रोडवेज पलटने से करीब 45 यात्री घायल हो गए है गनीमत रही कि किसी यात्री की जान नहीं गई.सुबह-सुबह हुए इस हादसे में छह यात्रियों को ज्यादा चोटें आईं, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है.घायलों को सीएचसी मितौली भेजा गया है, जहां इन सभी का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है.

बता दें कि ये हादसा मैगलगंज कोतवाली के बाईपास के पास हुआ. वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस मेरठ से लखनऊ जा रही थी तभी मैगलगंज कोतवाली के बाईपास के पास अचानक से बाइक सवार सामने अा गया. बस ड्राइवर बाइक सवार को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. जबकि यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर को झपकी लग गई थी. इसकी वजह से यह हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.