बहराइच में दो रोडवेज बसों की जोरदार भिंड़त, हादसे के बाद ऐसा था मंजर…

बहराइच–जिले में इन दिनों जबदस्त कोहरा पड़ रहा है इसलिए आए दिन दुर्घटना की खबरें आती रहती हैं। आज सुबह नेपाल सीमा को जाने वाली सड़क पर दो रोडवेज़ बसें आमने-सामने से भिड़ गई जिसमें 18 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। रूपैडीहा इलाके के सुमेरपुर के पास दिल्ली से आ रही एक रोडवेज़ और रूपैडीहा आ रही रोडवेज़ में कोहरे के कारण इतनी जबरदस्त भिड़न्त हुई कि न सिर्फ 18 लोग घायल हुए बल्कि रोडवेज़ बस के ड्राइवर का शरीर इस बुरी तरह फंस गया कि बस को काटकर उसके शरीर को निकालना पड़ा। ड्राइवर

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 25, 2020

बहराइच–जिले में इन दिनों जबदस्त कोहरा पड़ रहा है इसलिए आए दिन दुर्घटना की खबरें आती रहती हैं। आज सुबह नेपाल सीमा को जाने वाली सड़क पर दो रोडवेज़ बसें आमने-सामने से भिड़ गई जिसमें 18 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

रूपैडीहा इलाके के सुमेरपुर के पास दिल्ली से आ रही एक रोडवेज़ और रूपैडीहा आ रही रोडवेज़ में कोहरे के कारण इतनी जबरदस्त भिड़न्त हुई कि न सिर्फ 18 लोग घायल हुए बल्कि रोडवेज़ बस के ड्राइवर का शरीर इस बुरी तरह फंस गया कि बस को काटकर उसके शरीर को निकालना पड़ा। ड्राइवर को पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (SSB) की मदद से बाहर निकाल तो लिया गया लेकिन वह इस बुरी तरह घायल हो गया था कि कुछ ही समय बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्नीस घायलों में एक को लखनऊ रिफर कर दिया गया है और बाकी सभी का सावधानी पूर्वक उपचार किया जा रहा है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)