कलयुग की द्रौपदीः जुआरी ने पत्नी को लगा दिया दांव पर और फिर जो हुआ….

लखीमपुर–मोहम्मदी क्षेत्र में एक पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया। जीता हुआ युवक महिला पर अपना हक जता रहा है। पति ने भी फरमान सुना दिया कि महिला जीते हुए युवक के पास जाए। महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है। मोहम्मदी पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पसगवा के गांव शंकरपुर निवासी एक युवती की शादी मोहम्मदी कोतवाली के गांव कंधरापुर के विपिन के साथ हुई थी। उस समय तक पति-पत्नी में अच्छी बनी फिर उनके बीच मनमुटाव हो गया। पति ने अपनी पत्नी को जुएं के दांव पर लगा दिया। जुए में पति-पत्नी को हार

Written By :

admin

Updated

August 22, 2019

लखीमपुर–मोहम्मदी क्षेत्र में एक पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया। जीता हुआ युवक महिला पर अपना हक जता रहा है। पति ने भी फरमान सुना दिया कि महिला जीते हुए युवक के पास जाए। महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है।

मोहम्मदी पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पसगवा के गांव शंकरपुर निवासी एक युवती की शादी मोहम्मदी कोतवाली के गांव कंधरापुर के विपिन के साथ हुई थी। उस समय तक पति-पत्नी में अच्छी बनी फिर उनके बीच मनमुटाव हो गया। पति ने अपनी पत्नी को जुएं के दांव पर लगा दिया। जुए में पति-पत्नी को हार गया। पति ने पत्नी से जीते हुए व्यक्ति के साथ जाने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुई। जीते हुए व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की जिसका महिला ने विरोध किया। वह किसी तरह उसके चुंगल से छूट गई और अपने मायके पहुंची। महिला ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने आग्रह किया गया तो ससुराल वाले महिला को रखने के लिए राजी हो गए। मायके वालों ने बाइक की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। ससुराल वालों ने महिला के साथ रख लिया ।मंगलवार को पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला गर्भवती है।

उधर महिला के पति विपिन का कहना है कि यह सब मेरे खिलाफ मेरी पत्नी षड्यंत्र रच रही है। हमसे 50000 मांग रही हैं। जुआं आज तक हमने कभी नहीं खेला है। मामला फर्जी है और कई बार हम विदा कराने के लिए गए लेकिन मेरे साथ नहीं आई।