‘भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ’ रैली में डा. संजय चौहान ने BJP पर किया तीखा प्रहार

कुशीनगर–जनपद कुशीनगर में जनवादी पार्टी के तत्वावधान में भाजपा हटाओ , प्रदेश बचाओ, जनवादी जनक्रांति रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान ने कहा आजादी के 71 वर्ष बाद भी देश का एक बड़ा हिस्सा विकास से दूर खड़ा है। केंद्र चुनाव से पहले सामाजिक न्याय का नारा देकर देश के पिछड़ों, दलितों, किसानों व नौजवानों को ठगने का काम किया। छद्म राष्ट्रवाद व नकली हिदुत्व का पाठ पढ़ाकर सरकार उद्योगपतियों, पूंजीपतियों के दम पर जनतांत्रिक मूल्यों को ध्वस्त कर रही है। इस रैली में विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 17, 2020

कुशीनगर–जनपद कुशीनगर में जनवादी पार्टी के तत्वावधान में भाजपा हटाओ , प्रदेश बचाओ, जनवादी जनक्रांति रैली का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान ने कहा आजादी के 71 वर्ष बाद भी देश का एक बड़ा हिस्सा विकास से दूर खड़ा है। केंद्र चुनाव से पहले सामाजिक न्याय का नारा देकर देश के पिछड़ों, दलितों, किसानों व नौजवानों को ठगने का काम किया। छद्म राष्ट्रवाद व नकली हिदुत्व का पाठ पढ़ाकर सरकार उद्योगपतियों, पूंजीपतियों के दम पर जनतांत्रिक मूल्यों को ध्वस्त कर रही है।

इस रैली में विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री रामअवध यादव (एमएलसी)समाजवादी पार्टी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री जे आर बालक चौहान जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मन्नी सिंह चौहान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,श्री राजेश चौहान आदि लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना चौहान और संचालन सत्यकुमार चौहान ने किया।