लखनऊः सआदतगंज डबल मर्डर केस का खुलासा, दोस्त के बेटे ने ही की थी हत्या

लखनऊ–एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एसपी पश्चिम स्वाट टीम व सआदतगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लखनऊ पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ खुलासों के क्रम में सआदतगंज डबल मर्डर केस का घटना के महज 20 घंटो के अंदर धमाकेदार खुलासा कर दिया। मुख्य अभियुक्त मोहम्मद उस्मान पुत्र इक़बाल अहमद नि० 423/216 K सआदतगंज थाना सआदतगंज के साथ सह-अभियुक्त आकिब महमूद पुत्र महमूदल हसन शमशी नि० B-6 चौपटिया थाना सआदतगंज लखनऊ भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने ई -रिक्शा खरीदने के लिए डबल मर्डर को अंजाम दिया था। इसके

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 14, 2019

लखनऊ–एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एसपी पश्चिम स्वाट टीम व सआदतगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

लखनऊ पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ खुलासों के क्रम में सआदतगंज डबल मर्डर केस का घटना के महज 20 घंटो के अंदर धमाकेदार खुलासा कर दिया। मुख्य अभियुक्त मोहम्मद उस्मान पुत्र इक़बाल अहमद नि० 423/216 K सआदतगंज थाना सआदतगंज के साथ सह-अभियुक्त आकिब महमूद पुत्र महमूदल हसन शमशी नि० B-6 चौपटिया थाना सआदतगंज लखनऊ भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों ने ई -रिक्शा खरीदने के लिए डबल मर्डर को अंजाम दिया था। इसके लिए मेडिकल स्टोर से 2 चाकू और सर्जिकल ग्लब्ज भी खरीदे थे। आरोपी म्रतक के मित्र का बेटा ही निकला। आरोपी के पास से लूट की रकम के साथ विदेशी करेंसी बरामद की गई है। हत्या के बाद हत्यारे चौपटिया में ही रुके थे।