जिन्होंने बनाया धरती का भगवान, उन्हीं से किया ऐसा सलूक कि…

फर्रूखाबाद– धरती के भगवान भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर मंगलवार को डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में हैवान नजर आए। गरीब मरीज की सिफारिश करने पहुचें प्रधानाचार्य को डाक्टर और अस्पताल कर्मियों ने बंधक बना लिया। घटनाक्रम के अनुसार थाना अमृतपुर के गांव नगला हुशा की रहने वाली उमा देवी(20) के पैर में गांठ थी। उमा का कहना है कि लोहिया अस्पताल के डाक्टर गौरव मिश्रा ने उसका परीक्षण किया। ऑपरेशन के लिए 400 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद उसे बाजार की दबा लिख दी। पैसे से लाचार उमा आवास विकास में रह रहे उसके गांव के प्रिंसिपल अनिल सिंह के

Written By :

admin

Updated

June 4, 2019

फर्रूखाबाद– धरती के भगवान भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर मंगलवार को डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में हैवान नजर आए। गरीब मरीज की सिफारिश करने पहुचें प्रधानाचार्य को डाक्टर और अस्पताल कर्मियों ने बंधक बना लिया।

घटनाक्रम के अनुसार थाना अमृतपुर के गांव नगला हुशा की रहने वाली उमा देवी(20) के पैर में गांठ थी। उमा का कहना है कि लोहिया अस्पताल के डाक्टर गौरव मिश्रा ने उसका परीक्षण किया। ऑपरेशन के लिए 400 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद उसे बाजार की दबा लिख दी। पैसे से लाचार उमा आवास विकास में रह रहे उसके गांव के प्रिंसिपल अनिल सिंह के घर गई और उन्हें अस्पताल बुला लाई।अनिल सिंह का कहना है कि उन्होंने जब  डाक्टर गौरव मिश्रा से लड़की के गरीब होने की बात कही तो वह धक्का मार कर उन्हें बाहर निकालने लगे। इसका जब उहोंने विरोध किया तो लोहिया अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर उनके साथ हाथा पाई कर दी और उन्हें बंधक बना लिया। इस सम्बंध में डाक्टर गौरव मिश्रा का कहना है कि वह ओटी में ऑपरेशन कर रहे थे।अनिल सिंह ओटी में घुस गए। मना करने पर झगड़ा करने लगे।

मुख्य चिकित्साधीक्षक डाक्टर एस के सिंह ने बताया कि डाक्टर ने जो 400 रुपये रोगी से लिये थे अनिल सिंह ने उहीं रुपयों के चक्कर में झगड़ा किया। लेकिन डाक्टर ने रोगी से सरकारी फीस जमा कराई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। फिल हाल मामले की जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)