कांवड यात्रा में अब बजा सकेंगे DJ,लेकिन ये है शर्त…

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. बुधवार को इस पर अधिकारियों के साथ बैठक कर  सीएम ने कहा कि डीजे और माइक पर कांवड़ यात्रियों को केवल भक्ति गाने ही बजाने की अनुमति होगी. जबकि फिल्मी और अश्लील गानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.यहीं वहीं उन्होंने उन्होंने कहा कि इसका उलंघन करने व अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालोे को चिन्हित कर उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी.सीएम ने कहा कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की लगातार साजिश रच रहे हैं, इनकी मंशा को कतई कामयाब नहीं होने देना है.

Written By :

admin

Updated

July 4, 2019

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. बुधवार को इस पर अधिकारियों के साथ बैठक कर  सीएम ने कहा कि डीजे और माइक पर कांवड़ यात्रियों को केवल भक्ति गाने ही बजाने की अनुमति होगी.

जबकि फिल्मी और अश्लील गानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.यहीं वहीं उन्होंने उन्होंने कहा कि इसका उलंघन करने व अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालोे को चिन्हित कर उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी.सीएम ने कहा कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की लगातार साजिश रच रहे हैं, इनकी मंशा को कतई कामयाब नहीं होने देना है.

सीएम योगी ने कहा कि अधिकारी कुंभ से सीख लें. अगर इतना बड़ा आयोजन इतनी सफलता से हो सकता है तो कांवड़ यात्रा का आयोजन भी इसी तरह किया जा सकता है. उन्होंने कांवड़ यात्रा की व्यवस्था के बारे में निर्देश दिया कि सभी जिलाधिकारी प्रमुख शिवालयों की साफ-सफाई के साथ जरूरत के अनुसार वहां बिजली, पानी, सुरक्षा खासकर महिलाओं की और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चि करा लें. जरूरत हो तो स्थानीय स्तर पर स्वंयसेवी संगठनों की भी मदद लें.

गौरतबल है कि इस साल 16 जुलाई से कांवड़ यात्रा निकलने वाली है.पिछले वर्ष की भांति इस बार भी कांवड़ियों की सुरक्षा की निगरानी हेलीकॉप्टर से की जाएगी और कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी.