कानपुरः BJP नेता की गुंडई, युवक को पीट-पीटकर किया मरणासन्न

कानपुर–शासन की बड़ी बड़ी बातें करने वाले बीजेपी नेता अब दबंग के नाम से पुकारे जाने लगें है,जिसका ताजा उदाहरण कानपुर में देखने को मिला। जहां अपनी दबंगई के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता नितेश मिश्रा ने शिवम नाम के युवक को इतना बेरहमी से पीटा कि उसकी जान तक जा सकती थी।  नितेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में अखिल हिन्दू ब्राह्मण सभा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद से नवाजे जाते हैं, लेकिन नितेश भारतीय जनता पार्टी के शासन का कम अनुशासन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। दरअसल नितेश पार्टी के सहारे अपने निजी कार्यो को ज्यादा अंजाम देने

Written By :

admin

Updated

May 10, 2019

कानपुर–शासन की बड़ी बड़ी बातें करने वाले बीजेपी नेता अब दबंग के नाम से पुकारे जाने लगें है,जिसका ताजा उदाहरण कानपुर में देखने को मिला। जहां अपनी दबंगई के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता नितेश मिश्रा ने शिवम नाम के युवक को इतना बेरहमी से पीटा कि उसकी जान तक जा सकती थी। 

नितेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में अखिल हिन्दू ब्राह्मण सभा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद से नवाजे जाते हैं, लेकिन नितेश भारतीय जनता पार्टी के शासन का कम अनुशासन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। दरअसल नितेश पार्टी के सहारे अपने निजी कार्यो को ज्यादा अंजाम देने का काम करते हैं। जिसकी गवाही दे रहे शिवम की माने तो उसने अपने निजी आवश्यकता के चलते सोलह हजार रुपये ब्याज पर लिए थे, लेकिन शिवम समय पर न तो उधार ली हुई रकम वापस दे पाया और न ही ब्याज दे सका। जिसको लेकर नितेश और उसके साथियों ने शिवम का पीछा किया और मौका लगते ही उसे गाड़ी में खींच लिया। जिसके बाद उक्त सभी ने शिवम की पिटाई करते समय सारी सीमाय लांघ दी।

शिवम के साथ जो हुआ वह तो एक दबंगई की दास्तां थी, लेकिन पुलिस भी सत्ता का पक्ष लेना नही भूली। पिटाई का शिकार हुआ शिवम जब अपने माता पिता के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने नौबस्ता थाने पहुँचा तो वहां के इस्पेक्टर समर बहादुर यादव ने उसे बैरंग वापस लौटने का हवाला दे डाला और जब उन्होंने अपनी व्यथा बतानी चाही तो इस्पेक्टर समर बहादुर ने उल्टा बन्द करने की धमकी तक दे डाली।

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा,कानपुर)