अवैध अतिक्रमण हटाने के लिये जिलाधिकारी ने चलाया अभियान

लखनऊ : जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश के निर्देशानुसार जनपद में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज सदर तहसील के ग्राम पारा, मल्हपुर तथा कुकरैल नाले के सर्वोदय नगर में सिचाई विभाग की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में सिचाई विभाग के साथ साथ राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान के अंतर्गत पारा में 2 एकड़ कुल 8 करोड़ रुपए कीमत की भूमि और

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 17, 2020

लखनऊ : जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश के निर्देशानुसार जनपद में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके क्रम में आज सदर तहसील के ग्राम पारा, मल्हपुर तथा कुकरैल नाले के सर्वोदय नगर में सिचाई विभाग की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में सिचाई विभाग के साथ साथ राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान के अंतर्गत पारा में 2 एकड़ कुल 8 करोड़ रुपए कीमत की भूमि और मल्हपुर में 2 एकड़ कुल 6 करोड़ रूपए कीमत की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही सर्वोदय नगर में 3.0 एकड़ जमीन का चिन्हाकंन कराकर 1.0 एकड़ भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त अभियान में पारा में 55 और मल्हपुर में 16 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया लगातार अभियान चलाया जाना ताकि शेष भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त करा लिया जाये।