मनोरंजन डेस्क –14 फरवरी यानी आज वेलेंटाइन डे है। आज हर तरफ चहल पहल दिख रही है। इस खास दिन पर लोग अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें गिफ्ट देते हैं, उन्हें सरप्राइज देते हैं और उनके साथ वक्त बिताते हैं।
वहीं बॉलीवुड में भी इस दिन का काफी क्रैज दिखने को मिलता। इस दिन बॉलीवुड के कइ कपल खास प्लान कर अपने पार्टनर के साथ स्पेशल टाइम बिताते हैं। लेकिन दिशा पाटनी अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ नही बल्कि किसी ओर के साथ वेलेंटाइन डे का दिन बिता रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B8h66jrg1mL/?utm_source=ig_embed
दरअसल दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ नहीं बल्कि फिल्म मलंग की अपनी टीम के साथ हैं। तस्वीर में मलंग के उनके को-स्टार आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, कुणाल खेमू और अमृता खानविलकर नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में दिशा ने लिखा, ‘वेलेंटाइन डे मेरे सबसे पसंदीदा लोगों के साथ।

अब दिशा के इस फोटो को देखकर टाइगर के फैंस काफी निराश हो सकते हैं क्योंकि फैंस को टाइगर दिशा की स्पेशल डेट का इंतजार था लेकिन दिशा ने सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया। हालांकि दिशा की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

