बहू डिंपल ने छुए मायावती के पैर, गुस्से में लाल हुए शिवपाल ने कह डाला ये शब्द

न्यूज डेस्क — सपा से बगावत कर नई पार्टी प्रसपा का गठन करने वाले दिग्गज नेता शिवपाल। यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव द्वारा… बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर क्या छुए अचानक यूपी की सियासत में हलचल मच गई .इसी कड़ी में शुक्रवार को कानपुर के बिधनू में अकबरपुर लोकसभा सीट से प्रसपा प्रत्याशी के समर्थन में आए शिवपाल सिंह यादव ने सपा पर जमकर निशाना साधा. दरअसल बहू डिंपल यादव द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूने के मामले में शिवपाल यादव को गुस्सा आ गया.उन्होंने

Written By :

admin

Updated

April 27, 2019

न्यूज डेस्क — सपा से बगावत कर नई पार्टी प्रसपा का गठन करने वाले दिग्गज नेता शिवपाल। यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव द्वारा…

बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर क्या छुए अचानक यूपी की सियासत में हलचल मच गई .इसी कड़ी में शुक्रवार को कानपुर के बिधनू में अकबरपुर लोकसभा सीट से प्रसपा प्रत्याशी के समर्थन में आए शिवपाल सिंह यादव ने सपा पर जमकर निशाना साधा.

दरअसल बहू डिंपल यादव द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूने के मामले में शिवपाल यादव को गुस्सा आ गया.उन्होंने कहा बहू डिंपल ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर समाजवाद को उनके कदमों में रख दिया. जिसे माननीय मुलायम सिंह यादव और मैंने मिलकर सालाें की मेहनत से खड़ा किया था.

इतना हीं नहीं चाचा शिवपाल ने भतीजे अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब मुलायम सिंह और मैंने कभी मायवती को बहन नहीं बनाया तो वो अखिलेश की अचानक से बुआ कैसे बन गईं.

इसके अलावा शिवाल ने भाई राम गोपाल यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हीं की वजह से दूरियां बढ़ीं और मजबूर होकर मुझे नई पार्टी बनानी पड़ी. 2022 में विधानसभा चुनाव में अगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) पूर्ण बहुमत से आती है तो प्रत्येक परिवार के एक लड़का और लड़की को सरकारी नौकरी देंगे.

बता दें कि गुरुवार को डिंपल यादव ने कन्नौज में एक चुनावी जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती के सम्मान में जमकर कसीदे पढ़े थे. डिंपल ने कहा यूपी से भाजपा सरकार का सफाया करने के लिए मायावती जी ने जो कदम उठाया है उसकी हर ओर चर्चा हो रही है. इस दौरान डिंपल ने मंच पर ही मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.