डीआईजी रेलवे दिनेश पाल सिंह का लखनऊ में निधन

लखनऊ–डीआईजी रेलवे लखनऊ का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था। आज दोपहर को बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रेलवे डीआईजी ,आईपीएस दिनेश पाल सिंह की मृत्यु से परिजनों में शोक व्याप्त है। बता दें दिनेश पाल सिंह मूलत: बरेली जिले के निवासी थे और 1986 बैच में पीपीएस चुने गये। 2005 में वे आईपीएस हुए। वे 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के सेनानायक पद से स्थानान्तरित होकर लखनऊ आये थे। आईपीएस मिलने के बाद पहली पोस्टिंग लखनऊ में यातायात विभाग में हुई थी। 2015 में हमीरपुर के एसपी भी रहे।

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 28, 2020

लखनऊ–डीआईजी रेलवे लखनऊ का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था। आज दोपहर को बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रेलवे डीआईजी ,आईपीएस दिनेश पाल सिंह की मृत्यु से परिजनों में शोक व्याप्त है। बता दें दिनेश पाल सिंह मूलत: बरेली जिले के निवासी थे और 1986 बैच में पीपीएस चुने गये। 2005 में वे आईपीएस हुए। वे 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के सेनानायक पद से स्थानान्तरित होकर लखनऊ आये थे।

आईपीएस मिलने के बाद पहली पोस्टिंग लखनऊ में यातायात विभाग में हुई थी। 2015 में हमीरपुर के एसपी भी रहे।