डिप्टी कमांडेंट ने दो बेटों संग लगाई गोमती में छलांग

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ने अपने दो बेटों के साथ गोमती नदी में छलांग लगा दी. गोमती में कूदने के बाद एक बेटे ने बाहर निकलकर राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी.  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया उनकी तलाश की, गोताखोर उन्हें घंटों ढूंढने में जुटे रहे.वहीं थाना प्रभारी मड़ियांव ने बताया कि पीड़ित का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था इसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया है. फिलहाल मामले की पड़ताल की

Written By :

admin

Updated

February 3, 2018

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ने अपने दो बेटों के साथ गोमती नदी में छलांग लगा दी. गोमती में कूदने के बाद एक बेटे ने बाहर निकलकर राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी.

 सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया उनकी तलाश की, गोताखोर उन्हें घंटों ढूंढने में जुटे रहे.वहीं थाना प्रभारी मड़ियांव ने बताया कि पीड़ित का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था इसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया है. फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है.

बता दें कि मड़ियांव में घेला पुल से सीआरपीएफ का डिप्टी कमांडेंट विशंभर दयाल अपने दो बेटों के साथ गोमती नदी में कूद गए. वहीं 7 साल का एक बेटा किसी तरह बच निकल कर पुलिस को दी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पिता-पुत्र को तलाशना शुरू किया.पुलिस के बताया कि पत्नी से हुए विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास किया गया है. 

जानकारी के मुताबिक बिशंभर लखनऊ में ही बिजनौर सीआरपीएफ कार्यालय में बतौर डिप्टी कमांडेंट में पद पर तैनात थे.वह यहां आईआईएम रोड स्थित एल्डिको सिटी में निवास करते हैं, उनकी ससुराल मलिहाबाद के जगदीशपुर में है.वहीं घटना के करीब सात घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी गोताखोर अभी तक कमांडेंट और बेटे को तलाश नहीं पाए हैं.फिलहाल गोताखोर व पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.